विजयनगर: जोतायां में लाखों के गहने चोरी, महिला के शोर मचाने पर चोर दीवार फांदकर हुए फरार, सराना पुलिस थाने में मामला दर्ज
सराना थाना क्षेत्र के जोतायां गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा ली।घटना गुरुवार-शुक्रवार रात करीब 3 बजे बताई गई है।जब घर की महिला छत पर सो रही थी।सराना थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद 3 बजे पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।