Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

अशोक नगर-दिल की धोखेबाजी से कैसे बचा जा सके देखे हमारी यह खास खबर #हार्ट

MORE NEWS

शासकीय विधि महाविद्यालय अशोकनगर में नेशनल टास्क फोर्स कार्यशाला का आयोजन 
--
 शासकीय विधि महाविद्यालय अशोकनगर में नेशनल टास्क फोर्स के अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय चिकित्सालय अशोकनगर के मनोचिकित्सक डॉ. आर.के. राहुल ने विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से उपचार के उपाय बताये। विद्यार्थियों में पढाई और पारिवारिक तनाव, जीवन यापन से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को कैसे दूर किया जा सकता है किसी गंभीर समस्या आने पर यदि आत्महत्या जैसे नकारात्मक विचार आते हैं तो कैसे इन समस्याओं का निदान किया जा सकता है इत्यादि मानसिक विकार संबंधी उपचारात्मक उपाय बताये। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के श्री शाहिद खान मंसूरी नर्सिंग ऑफिसर, श्री राहुल पाराशर मास्टर ट्रेनर एवं पूजा बघेल मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे ।इस कार्यशाला को डॉ. आर. के. राहुल, श्री शाहिद खान मंसूरी नर्सिंग ऑफिसर, श्री राहुल पाराशर मास्टर ट्रेनर एवं पूजा बघेल मास्टर ट्रेनर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अन्त में प्रभारी प्राचार्य गरिमा राठौर ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अतिथिओं का आभार व्यक्त किया और प्रत्येक माह में इस तरह की कार्यशाला आयोजित किये जाने की बात कही। कार्यशाला में विधि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के लगभग 110 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर शासकीय विधि महाविद्यालय अशोकचगर के स्टाफ सदस्यों में श्री बहादुरसिंह डाबर, श्री रिचर्ड डिंडोर डॉ. जयदीप पाराशर, डॉ. अनिल सिंह तोमर डॉ. जितेन्द्र सोनी एवं श्री बलवीरसिंह जाटव आदि उपस्थित रहे।
#ashoknagar

शासकीय विधि महाविद्यालय अशोकनगर में नेशनल टास्क फोर्स कार्यशाला का आयोजन -- शासकीय विधि महाविद्यालय अशोकनगर में नेशनल टास्क फोर्स के अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय चिकित्सालय अशोकनगर के मनोचिकित्सक डॉ. आर.के. राहुल ने विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से उपचार के उपाय बताये। विद्यार्थियों में पढाई और पारिवारिक तनाव, जीवन यापन से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को कैसे दूर किया जा सकता है किसी गंभीर समस्या आने पर यदि आत्महत्या जैसे नकारात्मक विचार आते हैं तो कैसे इन समस्याओं का निदान किया जा सकता है इत्यादि मानसिक विकार संबंधी उपचारात्मक उपाय बताये। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के श्री शाहिद खान मंसूरी नर्सिंग ऑफिसर, श्री राहुल पाराशर मास्टर ट्रेनर एवं पूजा बघेल मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे ।इस कार्यशाला को डॉ. आर. के. राहुल, श्री शाहिद खान मंसूरी नर्सिंग ऑफिसर, श्री राहुल पाराशर मास्टर ट्रेनर एवं पूजा बघेल मास्टर ट्रेनर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अन्त में प्रभारी प्राचार्य गरिमा राठौर ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अतिथिओं का आभार व्यक्त किया और प्रत्येक माह में इस तरह की कार्यशाला आयोजित किये जाने की बात कही। कार्यशाला में विधि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के लगभग 110 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर शासकीय विधि महाविद्यालय अशोकचगर के स्टाफ सदस्यों में श्री बहादुरसिंह डाबर, श्री रिचर्ड डिंडोर डॉ. जयदीप पाराशर, डॉ. अनिल सिंह तोमर डॉ. जितेन्द्र सोनी एवं श्री बलवीरसिंह जाटव आदि उपस्थित रहे। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

जिला जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं कलेक्टर ने की शिरकत,
 बंदियों का बढ़ाया उत्साह
---
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला जेल, अशोकनगर में बंदियों के मनोरंजन एवं पुनर्वास की भावना को बढ़ावा देने हेतु *सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सतीश चंद्र शर्मा तथा कलेक्टर  श्री साकेत मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जेल अधीक्षक श्री ललित दीक्षित जी ने किया। अधिकारियों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में जेल में निरुद्ध बंदियों द्वारा देशभक्ति गीत, भजन, लोकनृत्य एवं नाटक की प्रस्तुतियां दी गईं। बंदियों की प्रतिभा को देखकर उपस्थित सभी अतिथि एवं अधिकारीगण अभिभूत हुए। 

इस अवसर पर  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सतीश चंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जेल केवल सजा का स्थान नहीं है, बल्कि यह सुधार एवं पुनर्वास का केंद्र भी है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों से बंदियों में सकारात्मक सोच एवं आत्मविश्वास का विकास होता है। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि सभी जन इस संसार में बंदी के तौर पर है और सबको जिस जगह है बहन अपना शत प्रतिशत दिया जाना चाहिए , साथ ही सुख में अहंकार नहीं पनपना चाहिए न ही दुख में निराशा लानी चाहिए, जिला प्रशासन का उद्देश्य बंदियों को मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने बंदियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से तनाव कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। प्रशासन द्वारा जेल में शिक्षा, कौशल विकास एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण भी किया तथा बंदियों से सीधी चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि बंदियों के लिए पुस्तकालय, खेल एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण की सुविधाएं और बेहतर की जाएं।

इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला जेल के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी बंदियों को फल एवं मिठाई वितरित की गई।
#ashoknagar

जिला जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं कलेक्टर ने की शिरकत, बंदियों का बढ़ाया उत्साह --- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला जेल, अशोकनगर में बंदियों के मनोरंजन एवं पुनर्वास की भावना को बढ़ावा देने हेतु *सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सतीश चंद्र शर्मा तथा कलेक्टर श्री साकेत मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जेल अधीक्षक श्री ललित दीक्षित जी ने किया। अधिकारियों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जेल में निरुद्ध बंदियों द्वारा देशभक्ति गीत, भजन, लोकनृत्य एवं नाटक की प्रस्तुतियां दी गईं। बंदियों की प्रतिभा को देखकर उपस्थित सभी अतिथि एवं अधिकारीगण अभिभूत हुए। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सतीश चंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जेल केवल सजा का स्थान नहीं है, बल्कि यह सुधार एवं पुनर्वास का केंद्र भी है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों से बंदियों में सकारात्मक सोच एवं आत्मविश्वास का विकास होता है। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि सभी जन इस संसार में बंदी के तौर पर है और सबको जिस जगह है बहन अपना शत प्रतिशत दिया जाना चाहिए , साथ ही सुख में अहंकार नहीं पनपना चाहिए न ही दुख में निराशा लानी चाहिए, जिला प्रशासन का उद्देश्य बंदियों को मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने बंदियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से तनाव कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। प्रशासन द्वारा जेल में शिक्षा, कौशल विकास एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण भी किया तथा बंदियों से सीधी चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि बंदियों के लिए पुस्तकालय, खेल एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण की सुविधाएं और बेहतर की जाएं। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला जेल के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी बंदियों को फल एवं मिठाई वितरित की गई। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

नगर परिषद पिपरई में बड़ी घटना घटित हुई 
जिसमें प्रशासन की लापरवाही से से दो घरों के इकलोते चिराग।               बुझ गये,
बड़ा सवाल प्रशासन परिवारों को क्या मुआवजा देता है,
दोनों परिवारों को कम से कम 25-25 लाख का मुआवजा देना चाहिए प्रशासन को,,
यही बच्चे किसी नेता या जनप्रतिनिधि के होते तो उन्हें पता चलता,
सरकार पीड़ित परिवारों की मदद करे और इस तरह के खुले गढ्ढे मुहल्लों और बस्तियों में ना खोदे जाएं,

✍️ Bilal Khan Khan 
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav 
Jyotiraditya M Scindia 
Collector Ashok Nagar 
Rao Yadvendra Singh Yadav 
राव अजयप्रताप सिंह यादव 
#ब्रजेंद्रसिंहयादव
Jagannath Singh Raghuwanshi 
विधायक इंजी. हरिबाबू राय 
#nagarparishadpiprai
#MPgovernment
लोकल यूथ महासंघ अशोकनगर

नगर परिषद पिपरई में बड़ी घटना घटित हुई जिसमें प्रशासन की लापरवाही से से दो घरों के इकलोते चिराग। बुझ गये, बड़ा सवाल प्रशासन परिवारों को क्या मुआवजा देता है, दोनों परिवारों को कम से कम 25-25 लाख का मुआवजा देना चाहिए प्रशासन को,, यही बच्चे किसी नेता या जनप्रतिनिधि के होते तो उन्हें पता चलता, सरकार पीड़ित परिवारों की मदद करे और इस तरह के खुले गढ्ढे मुहल्लों और बस्तियों में ना खोदे जाएं, ✍️ Bilal Khan Khan CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jyotiraditya M Scindia Collector Ashok Nagar Rao Yadvendra Singh Yadav राव अजयप्रताप सिंह यादव #ब्रजेंद्रसिंहयादव Jagannath Singh Raghuwanshi विधायक इंजी. हरिबाबू राय #nagarparishadpiprai #MPgovernment लोकल यूथ महासंघ अशोकनगर

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jul 12, 2026

अशोक नगर-दिल की धोखेबाजी से कैसे बचा जा सके देखे हमारी यह खास खबर #हार्ट - Ashoknagar News