ब्यावरा: ब्यावरा के पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी, दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा में हुए शामिल
Biaora, Rajgarh | Nov 11, 2026 दीपावली के बाद फिर से शुरू हुई पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में बुधवार को दोपहर 1:00 बजे करीब ब्यावरा के पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।