कुटुंबा: संत रविदास की 650वीं जयंती पर कुटुंबा में निकली कलश यात्रा, अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड में गुरुवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य सामाजिक समरसता, समानता और बंधुत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। यह कलश यात्रा कुटुंबा प्रखंड कार्यालय परिसर अम्बा से शुरू होकर संत रविदास मंदिर तक पहुंची। प्रखंड परिसर से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर यात