लालगंज: लहंगपुर बाजार में प्राचीन कुएं में गिरे सर्प को वन विभाग की टीम ने सर्पमित्र के सहयोग से किया रेस्क्यू
लालगंज के लहंगपुर बाजार में प्राचीन कुएं में गिरे कोबरा सर्प को वन विभाग की टीम ने सर्प मित्र के सहयोग से रेस्क्यू कर शुक्रवार शाम 5:00 बजे बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम में वन दरोगा राजदीप, वनरक्षक रमाशंकर चौबे ने सर्प मित्र सूरज कुमार बिंद को लेकर मौके पर पहुंचकर सर्प मित्र ने कुएं में घुसकर रेस्क्यू कर सर्प को बाहर निकाला।