नोहर: नोहर में चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, बंद मकान में हुई चोरी की वारदात
नोहर में फिर चोरों की पुलिस को खुली चुनौती, बंद मकान में चोरी की वारदात शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए वार्ड नंबर एक में एक बंद मकान को निशाना बनाया। मकान मालिक प्रभु शर्मा के जयपुर गए हुए होने के दौरान चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस