सबको पक्का मकान' का वादा करने वाली सरकार और प्रशासन का यह कैसा न्याय है?
नोहर तहसील के गांव जबरासर के रहने वाले मंगतु राम (पुत्र श्री गोपीराम धानक) एक अत्यंत गरीब और भूमिहीन व्यक्ति हैं। दिन-रात मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। इनका अपना कोई पक्का मकान नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी सिस्टम ने इनके साथ जो किया, वह बेहद शर्मनाक है।
📌 क्या है पूरा मामला?
मंगतु राम का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की आधिकारिक स्वीकृत लिस्ट में आ चुका था।
परिवार को उम्मीद जगी थी कि अब कच्चे मकान और टपकती छत से मुक्ति मिलेगी।
लेकिन अचानक, बिना किसी ठोस वजह के, प्रशासनिक हेरफेर के चलते इनका नाम लिस्ट से काट दिया गया!#NoharNews #Jabrasar #PMAY #PradhanMantriAwasYojana #Hanumangarh #JusticeForMangtuRam #GroundReport #PublicIssue #NoharAdmin