भंडरा: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के 46वें स्थापना दिवस पर भंडरा के प्रगतिशील किसान दिनेश उरांव को राज्यपाल ने किया सम्मानित।
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के 46वें स्थापना दिवस समारोह में भंडरा प्रखंड के प्रगतिशील किसान दिनेश उरांव को उनके उत्कृष्ट कृषि कार्यों के लिए "प्रगतिशील कृषक" सम्मान से सम्मानित किया गया। शुक्रवार दोपहर लगभग 12:00 बजे आयोजित समारोह में राज्यपाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।