डग: डग में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करते तस्कर को किया गिरफ्तार
Dug, Jhalawar | May 31, 2024 डग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर कार्यवाही करते एक तस्कर को गिरफ्तार कर 10 ग्राम स्मैक बरामद की गई। थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने गश्त के दौरान आम रोड़ जगदीशपुरा फंटा डग से तस्कर धारासिंह को गिरफ्तार किया है, मामले की जांच उन्हैल थानाधिकारी द्वारा की जा रही है