मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पिटौर बीट में 5 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त, 30 अवैध झोपड़ियां हटाई गईं
Manpur, Umaria | Apr 17, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे वन भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।पनपथा परिक्षेत्र के पिटौर बीट मे अतिक्रमणकारियो द्वारा जंगल मे झोपड़ियां बनाकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था।सूचना मिलने पर पार्क टीम तत्काल मौके पर पहुंची।टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 5 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।इस दौरान 30 अवैध झोपड़ी भी हटाई।