बदायूं: बिसौली और फैजगंज बेहटा गांव के बीच कार ने बाइक सवार चाचा-भतीज को टक्कर मारी, चाचा भतीजा घायल हुए
Budaun, Budaun | Jan 17, 2024 जनपद बरेली के थाना आंवला के विजय नगला गांव के रहने वाले 27 वर्षीय चाचा सर्वेश पुत्र सुरेश तथा 19 वर्षीय भतीजा अक्षय पुत्र राकेश बाइक से जा रहे थे। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के बिसौली और फैजगंज बेहटा गांव के बीच चाचा-भतीजा को टक्कर मार दी। जिससे चाचा सर्वेश और भतीजा अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार को पकड़ लिया है।