बदायूं: छुईया मंदिर के दान-पात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपए की हुई चोरी, मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
Budaun, Budaun | Jan 17, 2024 बदायूं के छुईया मंदिर में दान-पात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपए की चोरी हुई है। मंदिर के पुजारी ने इसकी सूचना बुधवार को 6 बजे थाना सिविल लाइंस पुलिस को दी है। मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुजारी का कहना है कि 2 महीने में तीसरी बार चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।