बदायूं: बेहटा गुंसाई गांव के पास तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,बाइक सवार हुआ गंभीर घायल।
Budaun, Budaun | Jan 17, 2024 बदायूं के बेहटा गुंसाईं गांव के पास तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बाइक सवार दिल्ली से अपने गांव के लिए आ रहा था। घायल बाइक सवार सर्वेश पुत्र सुरेश निवासी आँवला जिला बरेली का रहने वाला है। घायल बाइक सवार जिला अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।