बदायूं: साढू के घर जा रहे बाइक सवार को नगरिया गांव के पास ट्रक ने टक्कर मारी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ
Budaun, Budaun | Jan 17, 2024 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के म्याऊं कस्बे के रहने वाले 33 वर्षीय राजपाल पुत्र रामपाल सिंह बुधवार को अपने साढू के घर साड़ी गांव बाइक से जा रहे थे। थाना अलापुर क्षेत्र के नगरिया गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार राजपाल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है ट्रक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया है।