बदायूं: मुहम्मदपुर मई और बसेई गांव के बीच तारीख पर जा रहे बुजुर्ग को पांच लोगों ने लोहे की राड व चाकू मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | Jan 17, 2024 बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर मई गांव के रहने वाले 60 वर्षीय नत्थू लाल पुत्र श्यामलाल ने बुधवार को बताया कि वह तारीख करने बदायूं जा रहे थे। तभी पांच लोगों ने बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर मई और बसेई गांव के बीच उन पर हमला बोल दिया। लोहे की राड व चाकू मार कर घायल कर दिया। परिजनों ने नत्थूलाल का जिला अस्पताल में उपचार कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।