बदायूं: गढ़ी गांव में निकासी को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने एक व्यक्ति को लाठी डंडा मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | Jan 17, 2024 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के गढ़ी गांव में निकासी को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दो लोगों ने 40 वर्षीय अनेक पाल पुत्र प्यारेलाल को लाठी डंडा मार कर घायल कर दिया। इस मामले में परिजनों ने अनेक पाल को बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बिल्सी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनेक पाल की हालत गंभीर बनी हुई है।