Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

कुरुक्षेत्र में बीमार बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने में डेढ़ घंटे की मशक्कत, सहगल और ठेकेदार में हुई जबरदस्त बहस #KurukshetraNews #HospitalIssue #RoadConstruction #PublicIssue #HaryanaNews #BreakingNews #ViralVideo #Kurukshetra #PublicTrouble #trendingnewsবাংলা

Haryana, India | Jun 3, 2026

MORE NEWS

तिरंगे के रंग में रंगी पीतल नगरी......
रेवाड़ी में निकली 1 किमी लंबी भव्य तिरंगा यात्रा...
'वंदे मातरम' के नारों से गूंजा शहर....
विधायक लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में अग्रसेन चौक से मोती चौक तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब....
स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों ने मिलकर बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव...

तिरंगे के रंग में रंगी पीतल नगरी...... रेवाड़ी में निकली 1 किमी लंबी भव्य तिरंगा यात्रा... 'वंदे मातरम' के नारों से गूंजा शहर.... विधायक लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में अग्रसेन चौक से मोती चौक तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब.... स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों ने मिलकर बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव...

Rewari, Rewari | Aug 14, 2026

थाना खोल में पुलिस-पब्लिक समन्वय बैठक आयोजित: डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार ने क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों के साथ की अहम चर्चा*

नशामुक्ति, CCTV निगरानी, सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव को लेकर क्षेत्रवासियों को किया गया जागरूक

 *“कानून को हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, बेझिझक डायल-112 पर दें सूचना: पुलिस”* 

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा पुलिस-पब्लिक तालमेल को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार की अध्यक्षता में थाना खोल परिसर में एक विशेष समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रबंधक थाना खोल इंस्पेक्टर गजराज सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं युवाओं ने भाग लिया।
डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एक सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए पुलिस और आम जनता का परस्पर सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और समाजहित में सहयोग की अपील की।
 *बैठक के प्रमुख निर्देश एवं महत्वपूर्ण जन-सूचनाएं:* 
 *1. नशामुक्त समाज का संकल्प:* 
डीएसपी महोदय ने स्पष्ट किया कि नशा बेचने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ पर आधारित है। ग्रामीण क्षेत्रों में यदि कोई व्यक्ति मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध शराब के कारोबार में लिप्त पाया जाता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
 *2. ‘तीसरी आंख’ (CCTV) की निगरानी:* 
अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की पहचान के लिए सभी व्यापारियों, ग्राम पंचायतों और मकान मालिकों से अपील की गई कि वे मुख्य चौराहों, गलियों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे अवश्य लगवाएं और कैमरों का रुख सड़क की ओर रखें।
 *3. यातायात नियमों की कड़ाई से पालना:* 
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट, चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने तथा ओवरस्पीडिंग न करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही, अभिभावकों से अपील की गई कि वे नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन न सौंपें।
 *4. साइबर अपराध से बचाव (विशेष जन-सूचना):* 
डिजिटल ठगी से बचने के लिए नागरिकों को जागरूक किया गया कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना बैंक OTP, पासवर्ड, या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर अविलंब हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
 *5. किरायेदार व नौकर सत्यापन (Tenant Verification):* 
मकान मालिकों और दुकानदारों से अनुरोध किया गया कि वे अपने यहाँ किसी भी किरायेदार, नौकर या बाहरी व्यक्ति को रखने से पूर्व उनका पुलिस सत्यापन (Verification) अनिवार्य रूप से करवाएं।
 *6. अफवाहों से दूरी व कानून व्यवस्था:* 
सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें।
“हरियाणा पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। यदि कोई भी व्यक्ति असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त दिखे या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे, तो बिना किसी भय या संकोच के तुरंत ‘डायल-112’ पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गुप्त रखी जाएगी।”

 *बैठक के अंत में थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर गजराज सिंह ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि जनता की शिकायतों व समस्याओं पर थाना स्तर पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।*

थाना खोल में पुलिस-पब्लिक समन्वय बैठक आयोजित: डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार ने क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों के साथ की अहम चर्चा* नशामुक्ति, CCTV निगरानी, सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव को लेकर क्षेत्रवासियों को किया गया जागरूक *“कानून को हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, बेझिझक डायल-112 पर दें सूचना: पुलिस”* पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा पुलिस-पब्लिक तालमेल को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार की अध्यक्षता में थाना खोल परिसर में एक विशेष समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रबंधक थाना खोल इंस्पेक्टर गजराज सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं युवाओं ने भाग लिया। डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एक सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए पुलिस और आम जनता का परस्पर सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और समाजहित में सहयोग की अपील की। *बैठक के प्रमुख निर्देश एवं महत्वपूर्ण जन-सूचनाएं:* *1. नशामुक्त समाज का संकल्प:* डीएसपी महोदय ने स्पष्ट किया कि नशा बेचने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ पर आधारित है। ग्रामीण क्षेत्रों में यदि कोई व्यक्ति मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध शराब के कारोबार में लिप्त पाया जाता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। *2. ‘तीसरी आंख’ (CCTV) की निगरानी:* अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की पहचान के लिए सभी व्यापारियों, ग्राम पंचायतों और मकान मालिकों से अपील की गई कि वे मुख्य चौराहों, गलियों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे अवश्य लगवाएं और कैमरों का रुख सड़क की ओर रखें। *3. यातायात नियमों की कड़ाई से पालना:* सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट, चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने तथा ओवरस्पीडिंग न करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही, अभिभावकों से अपील की गई कि वे नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन न सौंपें। *4. साइबर अपराध से बचाव (विशेष जन-सूचना):* डिजिटल ठगी से बचने के लिए नागरिकों को जागरूक किया गया कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना बैंक OTP, पासवर्ड, या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर अविलंब हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। *5. किरायेदार व नौकर सत्यापन (Tenant Verification):* मकान मालिकों और दुकानदारों से अनुरोध किया गया कि वे अपने यहाँ किसी भी किरायेदार, नौकर या बाहरी व्यक्ति को रखने से पूर्व उनका पुलिस सत्यापन (Verification) अनिवार्य रूप से करवाएं। *6. अफवाहों से दूरी व कानून व्यवस्था:* सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें। “हरियाणा पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। यदि कोई भी व्यक्ति असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त दिखे या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे, तो बिना किसी भय या संकोच के तुरंत ‘डायल-112’ पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गुप्त रखी जाएगी।” *बैठक के अंत में थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर गजराज सिंह ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि जनता की शिकायतों व समस्याओं पर थाना स्तर पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।*

Rewari, Rewari | Aug 14, 2026

शहर को आवारा पशुओं से मुक्त करने के लिए जिला नगर आयुक्त का सख्त रुख

पशुपालन विभाग व एजेंसी को भी दिए गए कड़े निर्देश

शहर में आवारा पशुओं (Stray Cattle) की वजह से पैदा हो रही समस्याओं और हाल ही में हुए दर्दनाक हादसों को बेहद गंभीरता से लेते हुए जिला नगर आयुक्त, रेवाड़ी प्रदीप अहलावत द्वारा उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई। इस बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक, पशुपालन विभाग के उप निदेशक तथा संबंधित एजेंसी/फार्म के प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे। 

बैठक के दौरान शहर की सड़कों पर पशुओं के जमावड़े को लेकर जिला नगर आयुक्त ने कड़ा संज्ञान लिया। कार्य में लापरवाही और ढिलाई बरतने पर उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक को फटकार लगाई और चेतावनी दी कि शहर की किसी भी सड़क या सार्वजनिक स्थान पर आवारा पशु घूमते हुए नजर नहीं आने चाहिए। 
*बैठक के प्रमुख बिंदु एवं निर्देश:*
 04 महीनों का ब्योरा तलब: जिला नगर आयुक्त ने सीएसआई से पिछले 04 महीनों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें यह बताना होगा कि इस दौरान किस गौशाला में कितने आवारा पशु/गायें भेजी गई हैं। 
जुर्माना भरकर छुड़ाए गए पशुओं का हिसाब: आयुक्त ने यह भी रिपोर्ट मांगी है कि पकड़े गए पशुओं में से ऐसे कौन-कौन से मालिक हैं जिन्होंने जुर्माना (फीस) भरकर अपने पशु छुड़वाए हैं, उनकी सूची प्रस्तुत की जाए। एजेंसी से पशुओं की श्रेणीवार रिपोर्ट: संबंधित एजेंसी/फार्म को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे पिछले 04 महीनों का पूरा डेटा प्रस्तुत करें कि उन्होंने कुल कितने नंदी (सांड), कितनी गायें और कितने छोटे बछड़े/बछड़ियों को पकड़ा है।
 पशु स्वास्थ्य व बीमारियों पर चर्चा: बैठक में मौजूद पशुपालन विभाग के उप निदेशक के साथ आवारा व बेसहारा पशुओं को होने वाली विभिन्न बीमारियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उनके स्वास्थ्य व टीकाकरण का ब्योरा लिया गया। 
हादसे पर कार्रवाई के सख्त आदेश: हाल ही में आवारा पशुओं के कारण हुए दुखद हादसे में 02 नागरिकों की जान जाने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जिला नगर आयुक्त ने कार्यकारी अधिकारी को नियमानुसार त्वरित व सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
जिला नगर आयुक्त, रेवाड़ी ने कहा कि शहरवासियों की जान-माल की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। आवारा पशुओं को पकड़ने के अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-----

शहर को आवारा पशुओं से मुक्त करने के लिए जिला नगर आयुक्त का सख्त रुख पशुपालन विभाग व एजेंसी को भी दिए गए कड़े निर्देश शहर में आवारा पशुओं (Stray Cattle) की वजह से पैदा हो रही समस्याओं और हाल ही में हुए दर्दनाक हादसों को बेहद गंभीरता से लेते हुए जिला नगर आयुक्त, रेवाड़ी प्रदीप अहलावत द्वारा उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई। इस बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक, पशुपालन विभाग के उप निदेशक तथा संबंधित एजेंसी/फार्म के प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान शहर की सड़कों पर पशुओं के जमावड़े को लेकर जिला नगर आयुक्त ने कड़ा संज्ञान लिया। कार्य में लापरवाही और ढिलाई बरतने पर उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक को फटकार लगाई और चेतावनी दी कि शहर की किसी भी सड़क या सार्वजनिक स्थान पर आवारा पशु घूमते हुए नजर नहीं आने चाहिए। *बैठक के प्रमुख बिंदु एवं निर्देश:* 04 महीनों का ब्योरा तलब: जिला नगर आयुक्त ने सीएसआई से पिछले 04 महीनों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें यह बताना होगा कि इस दौरान किस गौशाला में कितने आवारा पशु/गायें भेजी गई हैं। जुर्माना भरकर छुड़ाए गए पशुओं का हिसाब: आयुक्त ने यह भी रिपोर्ट मांगी है कि पकड़े गए पशुओं में से ऐसे कौन-कौन से मालिक हैं जिन्होंने जुर्माना (फीस) भरकर अपने पशु छुड़वाए हैं, उनकी सूची प्रस्तुत की जाए। एजेंसी से पशुओं की श्रेणीवार रिपोर्ट: संबंधित एजेंसी/फार्म को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे पिछले 04 महीनों का पूरा डेटा प्रस्तुत करें कि उन्होंने कुल कितने नंदी (सांड), कितनी गायें और कितने छोटे बछड़े/बछड़ियों को पकड़ा है। पशु स्वास्थ्य व बीमारियों पर चर्चा: बैठक में मौजूद पशुपालन विभाग के उप निदेशक के साथ आवारा व बेसहारा पशुओं को होने वाली विभिन्न बीमारियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उनके स्वास्थ्य व टीकाकरण का ब्योरा लिया गया। हादसे पर कार्रवाई के सख्त आदेश: हाल ही में आवारा पशुओं के कारण हुए दुखद हादसे में 02 नागरिकों की जान जाने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जिला नगर आयुक्त ने कार्यकारी अधिकारी को नियमानुसार त्वरित व सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला नगर आयुक्त, रेवाड़ी ने कहा कि शहरवासियों की जान-माल की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। आवारा पशुओं को पकड़ने के अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -----

Rewari, Rewari | Aug 14, 2026

स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज का भव्य आयोजन किया गया
 
रेवाड़ी स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के साथ हरियाली तीज का उत्सव भी हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रप्रेम एवं तिरंगे के सम्मान के संदेश के साथ हुआ। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य, भाषण एवं कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। विद्यालय परिसर में बनाए गए आकर्षक सेल्फी पॉइंट ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

हरियाली तीज के अवसर पर विद्यार्थियों ने लोक संस्कृति एवं भारतीय परंपराओं को दर्शाती रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता एवं पतंग निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं एवं छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की विभिन्न प्रस्तुतियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की गई। सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रधानाचार्य श्री दिवान सिंह द्वारा पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी इसी प्रकार रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिवान सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा तिरंगे का सदैव सम्मान करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है और बच्चों में देशभक्ति एवं संस्कारों का विकास करना विद्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में उपप्रधानाचार्य सुश्री कमलेश भारती ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्र के प्रति सम्मान से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं तथा सभी प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की।

कार्यक्रम का सफल संचालन मोनिका पण्डिता एवं पूनम भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मधु शर्मा, कीर्ति शर्मा, नीतू शर्मा, अंजू नारंग, कुमारी चंचल एवं प्रियंका का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन टीम से कृष्ण सभरवाल, सुमन, राधा, अंजू एवं ज्योति भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए स्नेहलता, चंद्र प्रकाश, जितेंद्र कुमार, महेश गर्ग, कुसुम लता, सुरेश कुमारी, संजय कुमार, सुनील शर्मा, मलखान सिंह, सुनीता देव, मोनिका नरूला, यशपाल वधवा, संध्या टक्कर, पूनम यादव, सीमा, निर्मल यादव, रितु शर्मा एवं मोनिका यादव सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, रचनात्मकता, स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत किया। रंगारंग प्रस्तुतियों, तिरंगा रैली, प्रतियोगिताओं और पुरस्कार वितरण ने इस आयोजन को सभी के लिए यादगार बना दिया।

स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज का भव्य आयोजन किया गया रेवाड़ी स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के साथ हरियाली तीज का उत्सव भी हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रप्रेम एवं तिरंगे के सम्मान के संदेश के साथ हुआ। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य, भाषण एवं कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। विद्यालय परिसर में बनाए गए आकर्षक सेल्फी पॉइंट ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। हरियाली तीज के अवसर पर विद्यार्थियों ने लोक संस्कृति एवं भारतीय परंपराओं को दर्शाती रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता एवं पतंग निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं एवं छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की विभिन्न प्रस्तुतियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की गई। सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रधानाचार्य श्री दिवान सिंह द्वारा पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी इसी प्रकार रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिवान सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा तिरंगे का सदैव सम्मान करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है और बच्चों में देशभक्ति एवं संस्कारों का विकास करना विद्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में उपप्रधानाचार्य सुश्री कमलेश भारती ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्र के प्रति सम्मान से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं तथा सभी प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम का सफल संचालन मोनिका पण्डिता एवं पूनम भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मधु शर्मा, कीर्ति शर्मा, नीतू शर्मा, अंजू नारंग, कुमारी चंचल एवं प्रियंका का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन टीम से कृष्ण सभरवाल, सुमन, राधा, अंजू एवं ज्योति भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए स्नेहलता, चंद्र प्रकाश, जितेंद्र कुमार, महेश गर्ग, कुसुम लता, सुरेश कुमारी, संजय कुमार, सुनील शर्मा, मलखान सिंह, सुनीता देव, मोनिका नरूला, यशपाल वधवा, संध्या टक्कर, पूनम यादव, सीमा, निर्मल यादव, रितु शर्मा एवं मोनिका यादव सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, रचनात्मकता, स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत किया। रंगारंग प्रस्तुतियों, तिरंगा रैली, प्रतियोगिताओं और पुरस्कार वितरण ने इस आयोजन को सभी के लिए यादगार बना दिया।

Rewari, Rewari | Aug 14, 2026

तिरंगे के रंग में रंगी पीतल नगरी......
रेवाड़ी में निकली 1 किमी लंबी भव्य तिरंगा यात्रा...
'वंदे मातरम' के नारों से गूंजा शहर....
विधायक लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में अग्रसेन चौक से मोती चौक तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब....
स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों ने मिलकर बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव...

तिरंगे के रंग में रंगी पीतल नगरी...... रेवाड़ी में निकली 1 किमी लंबी भव्य तिरंगा यात्रा... 'वंदे मातरम' के नारों से गूंजा शहर.... विधायक लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में अग्रसेन चौक से मोती चौक तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब.... स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों ने मिलकर बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव...

Rewari, Rewari | Aug 14, 2026

कुरुक्षेत्र में बीमार बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने में डेढ़ घंटे की मशक्कत, सहगल और ठेकेदार में हुई जबरदस्त बहस #KurukshetraNews #HospitalIssue #RoadConstruction #PublicIssue #HaryanaNews #BreakingNews #ViralVideo #Kurukshetra #PublicTrouble #trendingnewsবাংলা - Haryana News