डीसी शिमला के आवास पर भी हुई जनगणना, अब आपकी बारी!
जिला शिमला में जनगणना का कार्य तेजी से जारी है। जिला प्रधान जनगणना आयुक्त एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप के आवास पर भी आज जनगणना कार्य पूरा किया गया।
जिला शिमला में करीब 95 प्रतिशत जनगणना कार्य पूरा हो चुका है। जनगणना की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
उपायुक्त शिमला ने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोई भी परिवार जनगणना से वंचित न रहे। यदि आपके घर पर अभी तक जनगणना कर्मी नहीं पहुंचे हैं, तो संबंधित जनगणना कर्मी/अधिकारी से संपर्क कर अपना जनगणना कार्य अवश्य करवाएं।
आपकी सहभागिता ही सटीक जनगणना की पहचान है।
30 सितंबर 2026 से पहले अपनी जनगणना अवश्य करवाएं।
“कोई भी न छूटे, हर परिवार की जनगणना हो।”