हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति पेंशनरों की आवाज जन-जातिय क्षेत्र जिला लाहौल-स्पीति के काजा के की मोनारसटी (की गोमपा) से द्वितीय चरण की शुरुआत!
गांव गांव जाकर जन जागरण से लोगों को जोड़ कर पेंशनरों की आवाज पहुंचाई जाएगी!
हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति ने पेंशनरों की लंबित देनदारी और अधिकारों को लेकर प्रदेश भर में जन जागरण अभियान शुरू कर दिया है! पेंशनरों के हक की आवाज लाहौल स्पीति जिला के काजा के गांव-गांव तक पहुंच चुकी है! तीन सदस्यीय समिति का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अतिरिक्त महासचिव
भूपराम वर्मा की अध्यक्षता में आज यह समिति काजा पहुंची और वहां एक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया!
समिति का लक्ष्य पेंशनों को उनके अधिकारों और सरकार से देय लंबित राशि के भुगतान के बारे में गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ अधिक से अधिक पेंशनों को संगठन से जोड़ना है!
बैठक की अध्यक्षता पासंग डोलमा जिला संयोजक महिला विंग काजा ने की! इस बैठक में 39 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया! बैठक में सर्व सहमति से फैसला लिया गया कि जिला लाहौल स्पीति काजा का संयोजक एल. एन. बोध को नियुक्त किया गया!
इस बैठक में समिति के प्रदेश अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे है और उनके साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी, जिला शिमला संयोजक मोहन ठाकुर भी मौजूद रहे!
प्रदेश अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा ने बताया कि 18 सितंबर को बिलासपुर में प्रदेश की 18 विभिन्न संगठनों के संगठनों की राज्य स्तरीय बैठक हुई थी जिसमें प्रदेश भर में जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया था! इसी निर्णय के तहत द्वितीय चरण अभियान की काजा शुरुआत की गई है और बैठक में तय किया गया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा और गांव-गांव में छोटी टोलिया बनाकर जन जागरण अभियान को तेजी लाई जाएगी!
भूपराम वर्मा
प्रदेश अतिरिक्त महासचिव हिमाचल प्रदेश पेंशन संयुक्त संघर्ष समिति!