#शिमला :- चौपाल में 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन.. मार्केटिंग एवं प्रोसेसिंग कॉरपोरेशन (HPMC) के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में उपमंडलीय स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई आयोजित।
उपमंडल चौपाल में हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग एवं प्रोसेसिंग कॉरपोरेशन (HPMC) के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में उपमंडलीय स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा क्षेत्र में संचालित विकासात्मक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की।
बैठक में पुलिस, वन, राजस्व, ग्रामीण विकास, लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं बागवानी, पशुपालन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा नगर पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में विभागीय मदों के अंतर्गत प्राप्त अनुदान राशि के उपयोग, विकास कार्यों की प्रगति तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष ने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।