अरनोद: अरनोद में नगर पालिका चुनाव को लेकर सीएलजी बैठक हुई, शांतिपूर्ण मतदान पर जोर दिया गया
अरनोद में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग एवं उपाधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल के निर्देशन में अरनोद थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में हुई बैठक में नगर पालिका चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर च