गाज़ियाबाद: मोदीनगर थाना पुलिस ने हवाई फायरिंग के मामले में फरार 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध तमंचा बरामद
थाना मोदीनगर पुलिस टीम ने हवाई फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे हर्ष नाम के 1 शातिर अभियुक्त को शनिवार शाम करीब 4 बजे थाना मोदीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 1 अवैध तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। मुकदमा उपरोक्त में नियमानुसार धारा-3 आयुध अधिनियम की वृद्धि की गई।