प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में सर्राफा व्यवसायी से हुई लूट का खुलासा, भीरही का पुरवा मोड़ से 3 शातिर गिरफ्तार, लूटे गए आभूषण व नकदी बरामद
प्रतापगढ़ के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 08 जुलाई को रामपुर नहर के पास सर्राफा व्यवसायी से तमंचे के बल पर हुई लूट का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्तों- राजेन्द्र वर्मा, सौरभ यादव और चन्दन सरोज को रविवार दोपहर 3 बजे भीरही का पुरवा मोड़ सेगिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटे गए आभूषण, 6,200 रुपये नकद, अवैध तमंचा और घटना