पत्थलगांव: 3.33 करोड़ की लागत से पुलिया तैयार, तमता-डूमरबहार मार्ग पर आवागमन हुआ सुगम
पत्थलगांव विकासखंड के तमता-डूमरबहार मार्ग स्थित पतराटोली के बूढ़ानाला पर करीब 3.33 करोड़ रुपए की लागत से नई पुलिया का निर्माण पूरा हो गया है। पुलिया शुरू होने से बारिश के दिनों में आवागमन बाधित होने की समस्या दूर हो गई है। अब तमता, डूमरबहार और आसपास के गांवों के ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा मिल रही है। नई पुलिया से स्कूली बच्चों, मरीजों और वाहन चालकों को