फिरोज़ाबाद: खंगर क्षेत्र के गांव परियर की ठार के पास तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार किशोर को कुचला, हुई दर्दनाक मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव परियर की ठार के पास गुरुबार की दोपहर तेज रफ़्तार स्कूल बस ने बाइक सवार किशोर को रोद दिया। हादसे में बाइक सवार मोनू नामक किशोर की मौत हुयी है। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।q