भितरवार: कृषि उपज मंडी में नायब तहसीलदार के साथ मारपीट, मामला दर्ज
भितरवार कृषि उपज मंडी प्रांगण में कुछ उपद्रवियों ने नायब तहसीलदार हरनाम सिंह के साथ मारपीट कर दी। नीलामी शुरू कराने पहुंचे थे नायब तहसीलदार। एक उपद्रवी को गिरफ्तार कर लिया है मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।