जहानाबाद: पीएम श्री स्कूलों में आत्मरक्षा प्रशिक्षकों के लिए 18 अगस्त आवेदन की अंतिम तिथि
जहानाबाद के 14 पीएम श्री विद्यालयों में छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसके लिए योग्य अभ्यर्थी 18 अगस्त तक जिला शिक्षा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदक के पास Black Belt और स्नातक की डिग्री तथा उम्र 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए।