Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
nnworld
अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस का बड़ा एक्शन. #इंदौर_पुलिस #अवैध_पटाखे #पुलिस_कार्रवाई #पटाखा_जब्ती #विस्फोटक_अधिनियम #IndorePolice #IllegalFirecrackers #PoliceAction #FirecrackerSeizure #ExplosivesAct इंदौर, अवैध पटाखे, 10 लाख की जब्ती, छह थाना क्षेत्र, बिना लाइसेंस भंडारण। Indore, Illegal Firecrackers, Seizure Worth 10 Lakhs, Six Police Stations, Illegal Storage.
Indore, Indore
| Nov 7, 2026
#इंदौर_पुलिस
#अवैध_पटाखे
#पुलिस_कार्रवाई
#पटाखा_जब्ती
#विस्फोटक_अधिनियम
#indorepolice
#illegalfirecrackers
#policeaction
#firecrackerseizure
#explosivesact
MORE NEWS
*मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने पानोड़ में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले संत श्री रविदास भवन का किया भूमिपूजन* --- *संत श्री रविदास जी के विचार सामाजिक समरसता, समानता और सद्भाव के प्रेरणा स्रोत – मंत्री श्री सिलावट* --- *भवन बनने से पानोड़ सहित आस-पास के गांवों को सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा* इंदौर 07 नवंबर 2026 जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर जिले के ग्राम पंचायत पानोड़ में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीणों को 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले संत श्री रविदास भवन की महत्वपूर्ण सौगात दी। मंत्री श्री सिलावट ने जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों की मौजूदगी में विधि-विधान से भवन का भूमिपूजन किया। इस भवन के निर्माण से पानोड़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए सर्व सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण, सामाजिक समरसता और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों तथा सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए आवश्यक संसाधनों का विकास किया जाए। ग्राम पानोड़ में संत श्री रविदास भवन का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मंत्री श्री सिलावट ने संत श्री रविदास जी के विचारों और आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि संत श्री रविदास जी ने अपने जीवन और संदेशों के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और समरसता की भावना को मजबूत बनाने की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात करना और आने वाली पीढ़ियों तक उनके विचारों को पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संत-महापुरुषों के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को सम्मान देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश में लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से संत श्री रविदास जी के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत पानोड़ में भी संत श्री रविदास जी के नाम पर इस भवन का निर्माण उनके आदर्शों, सामाजिक समरसता और सामुदायिक एकजुटता की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि भवन का निर्माण पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों को सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। इससे न केवल ग्राम पानोड़, बल्कि आसपास के गांवों के नागरिक भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनभावनाओं और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। विकास कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का संकल्प है। इस दौरान मंत्री श्री सिलावट ने संबंधित निर्माण एजेंसी एवं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भवन का निर्माण निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए तथा कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र इसका लाभ मिल सके। भूमिपूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भवन निर्माण की सौगात के लिए मंत्री श्री सिलावट के प्रति आभार व्यक्त किया। #JansamparkMP #Indore #SocialHarmony #Development CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
Indore, Madhya Pradesh | Nov 7, 2026
*देहदान कर श्री अभय कुमार कोठारी ने दिया मानव सेवा का अनुकरणीय संदेश* ----- *इंदौर पुलिस द्वारा पार्थिव देह को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई* इंदौर, 7 नवम्बर 2026 इंदौर जून पीठ निवासी 75 वर्षीय श्री अभय कोठारी अपने जीवनकाल में अंगदान एवं देहदान के प्रति समर्पित भाव रखते थे। उनके निधन के उपरांत उनके सुपुत्र श्री सुमित कोठारी एवं परिवारजनों ने उनकी पार्थिव देह चिकित्सा शिक्षा के लिए समर्पित कर उनके सेवा भाव को सार्थक किया। मानव सेवा केवल जीवनकाल तक सीमित नहीं होती, बल्कि अंगदान एवं देहदान के माध्यम से मृत्यु के पश्चात भी समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य योगदान दिया जा सकता है। जीवन का अंत सेवा का अंत नहीं है। देहदान वह अमूल्य विरासत है, जो मृत्यु के बाद भी चिकित्सा शिक्षा और मानव कल्याण के रूप में जीवित रहती है। श्वेतांबर जैन समाज के वरिष्ठ श्री अभय कुमार जैन का निधन दोपहर 2:15 बजे हुआ और शाम 5:00 बजे निवास स्थान से उनकी पार्थिव देह चिकित्सा शिक्षा के लिए श्री आर.एन. कपूर आयुर्वेदिक कॉलेज, इंदौर को दान की गई। इसके पूर्व परिवारजनों ने नेत्रदान एवं त्वचा दान के लिए भी स्वीकृति दी थी, लेकिन संक्रमण के चलते यह कार्य नहीं हो सका। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल के तहत जारी आदेशानुसार स्व. श्री अभय कुमार कोठारी के निवास स्थान पर अनेक समाजजनों की उपस्थिति में इंदौर पुलिस द्वारा पार्थिव देह को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। यह सम्मान समाज के लिए उनके अमूल्य योगदान और मानव सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। *चिकित्सा शिक्षा में देहदान का महत्व* देहदान चिकित्सा विज्ञान एवं स्वास्थ्य शिक्षा का अत्यंत महत्वपूर्ण आधार है। दान की गई देह के माध्यम से चिकित्सा विद्यार्थी मानव शरीर की संरचना (Human Anatomy) का गहन एवं व्यावहारिक अध्ययन करते हैं। इससे भावी चिकित्सकों के प्रशिक्षण, शल्य चिकित्सा संबंधी ज्ञान तथा चिकित्सा अनुसंधान को महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है। एक व्यक्ति का देहदान अनेक भावी चिकित्सकों की शिक्षा का माध्यम बन सकता है, जिसका लाभ आने वाले वर्षों में असंख्य मरीजों तक पहुंच सकता है। *इंदौर में देहदान के प्रति बढ़ती जागरूकता* पिछले मात्र सात दिनों में इंदौर में 8 देहदान संपन्न होना समाज में बढ़ती जागरूकता, परिवारों की संवेदनशीलता एवं चिकित्सा शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का उल्लेखनीय उदाहरण है। देहदान की इस प्रक्रिया में मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट, इंदौर के श्री जीतू बगानी एवं श्री संदीपन आर्य ने परिवारजनों के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित कर संपूर्ण प्रक्रिया संपन्न कराई। सामाजिक कार्यकर्ता श्री अभय जैन मधुबन एवं दिवंगत के भतीजे श्री अंकित कोठारी ने भी इस मानवीय कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट, इंदौर द्वारा स्व. श्री अभय कुमार जैन की मानव सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवारजनों के इस प्रेरणादायी निर्णय के प्रति सम्मान व्यक्त करता है। #JansamparkMP #Indore #BodyDonation #Humanity CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
Indore, Madhya Pradesh | Nov 7, 2026
संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का शिकंजा #इंदौर_पुलिस #एडवाइजरी_कंपनी #म्यूल_अकाउंट #वित्तीय_धोखाधड़ी #पुलिस_कार्रवाई #IndorePolice #MuleAccounts #FinancialFraud #InvestmentFraud #PoliceAction संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी, विजय नगर पुलिस, आठ लोगों पर मामला, म्यूल खाते, वित्तीय धोखाधड़ी। Advisory Company, Vijay Nagar Police, Eight Accused, Mule Accounts, Financial Fraud.
Indore, Indore | Nov 7, 2026
@ghori_tiles_ got you covered if you’re looking for best quality Premium tiles in Indore at very affordable prices ✅ Location 📍 51,Nayapura main road ✅
Indore, Indore | Nov 7, 2026
सात साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार. #नारकोटिक्स_विंग #इनामी_आरोपी #इंदौर_पुलिस #एनडीपीएस_एक्ट #पुलिस_कार्रवाई #IndorePolice #NarcoticsWing #WantedCriminal #NDPSAct #PoliceAction सौरभ गुप्ता, सात साल से फरार, 15 हजार का इनाम, नारकोटिक्स विंग, महाराष्ट्र गिरफ्तारी। Saurabh Gupta, Wanted Accused, Reward of 15000, Narcotics Wing, Maharashtra Arrest.
Indore, Indore | Nov 7, 2026
ब्राउन शुगर तस्करी में 'संजय दत्त' गिरफ्तार #इंदौर_क्राइम #ब्राउन_शुगर #क्राइम_ब्रांच #नशा_तस्करी #पुलिस_कार्रवाई #IndorePolice #CrimeBranch #DrugSmuggling #BrownSugar #PoliceAction इंदौर, ब्राउन शुगर, विशाल उर्फ संजय दत्त, मनोज उर्फ मन्नू, क्राइम ब्रांच, गिरफ्तारी। Indore, Brown Sugar, Sanjay Dutt, Manoj Verma, Crime Branch, Arrest.
Indore, Indore | Nov 7, 2026
कोरियर सर्विस के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल और मैसेज से रहें सतर्क, साइबर ठगों के जाल में न फंसें! साइबर ठग स्वयं को कूरियर कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पार्सल की डिलीवरी या ट्रैकिंग के नाम पर संदिग्ध हाइपरलिंक भेजकर उस पर क्लिक करने या अनजान नंबर पर संपर्क करने के लिए कहते हैं। ऐसे फर्जी कॉल/ मैसेज से रहें सतर्क और सावधान... 🛡️ साइबर ठगी से बचाव के उपाय ▪️किसी भी संदिग्ध हाइपरलिंक पर क्लिक न करें और न ही ऐसे संदिग्ध नंबरों पर कॉल बैक करें। ▪️ अनजान नंबर से आए कूरियर संबंधी कॉल पर व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। ▪️पार्सल ट्रैकिंग के लिए कूरियर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही उपयोग करें। इंदौर पुलिस की अपील: सतर्क रहें, अनजान लिंक से बचें और साइबर ठगों के मंसूबों को नाकाम करें। 📞 साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। इंदौर पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
Indore, Indore | Nov 7, 2026
इंदौर शहर ❤️ Video 😍 @storiesbysumit_ #indore #indoreshahar
Indore, Indore | Nov 7, 2026