कोरियर सर्विस के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल और मैसेज से रहें सतर्क, साइबर ठगों के जाल में न फंसें!
साइबर ठग स्वयं को कूरियर कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पार्सल की डिलीवरी या ट्रैकिंग के नाम पर संदिग्ध हाइपरलिंक भेजकर उस पर क्लिक करने या अनजान नंबर पर संपर्क करने के लिए कहते हैं। ऐसे फर्जी कॉल/ मैसेज से रहें सतर्क और सावधान...
🛡️ साइबर ठगी से बचाव के उपाय
▪️किसी भी संदिग्ध हाइपरलिंक पर क्लिक न करें और न ही ऐसे संदिग्ध नंबरों पर कॉल बैक करें।
▪️ अनजान नंबर से आए कूरियर संबंधी कॉल पर व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
▪️पार्सल ट्रैकिंग के लिए कूरियर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही उपयोग करें।
इंदौर पुलिस की अपील: सतर्क रहें, अनजान लिंक से बचें और साइबर ठगों के मंसूबों को नाकाम करें।
📞 साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
इंदौर पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
Indore, Indore | Nov 7, 2026