Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
nnworld
ब्राउन शुगर तस्करी में 'संजय दत्त' गिरफ्तार #इंदौर_क्राइम #ब्राउन_शुगर #क्राइम_ब्रांच #नशा_तस्करी #पुलिस_कार्रवाई #IndorePolice #CrimeBranch #DrugSmuggling #BrownSugar #PoliceAction इंदौर, ब्राउन शुगर, विशाल उर्फ संजय दत्त, मनोज उर्फ मन्नू, क्राइम ब्रांच, गिरफ्तारी। Indore, Brown Sugar, Sanjay Dutt, Manoj Verma, Crime Branch, Arrest.
Indore, Indore
| Nov 7, 2026
#इंदौर_क्राइम
#ब्राउन_शुगर
#क्राइम_ब्रांच
#नशा_तस्करी
#पुलिस_कार्रवाई
#indorepolice
#crimebranch
#drugsmuggling
#brownsugar
#policeaction
MORE NEWS
@ghori_tiles_ got you covered if you’re looking for best quality Premium tiles in Indore at very affordable prices ✅ Location 📍 51,Nayapura main road ✅
Indore, Indore | Nov 7, 2026
सात साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार. #नारकोटिक्स_विंग #इनामी_आरोपी #इंदौर_पुलिस #एनडीपीएस_एक्ट #पुलिस_कार्रवाई #IndorePolice #NarcoticsWing #WantedCriminal #NDPSAct #PoliceAction सौरभ गुप्ता, सात साल से फरार, 15 हजार का इनाम, नारकोटिक्स विंग, महाराष्ट्र गिरफ्तारी। Saurabh Gupta, Wanted Accused, Reward of 15000, Narcotics Wing, Maharashtra Arrest.
Indore, Indore | Nov 7, 2026
कोरियर सर्विस के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल और मैसेज से रहें सतर्क, साइबर ठगों के जाल में न फंसें! साइबर ठग स्वयं को कूरियर कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पार्सल की डिलीवरी या ट्रैकिंग के नाम पर संदिग्ध हाइपरलिंक भेजकर उस पर क्लिक करने या अनजान नंबर पर संपर्क करने के लिए कहते हैं। ऐसे फर्जी कॉल/ मैसेज से रहें सतर्क और सावधान... 🛡️ साइबर ठगी से बचाव के उपाय ▪️किसी भी संदिग्ध हाइपरलिंक पर क्लिक न करें और न ही ऐसे संदिग्ध नंबरों पर कॉल बैक करें। ▪️ अनजान नंबर से आए कूरियर संबंधी कॉल पर व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। ▪️पार्सल ट्रैकिंग के लिए कूरियर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही उपयोग करें। इंदौर पुलिस की अपील: सतर्क रहें, अनजान लिंक से बचें और साइबर ठगों के मंसूबों को नाकाम करें। 📞 साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। इंदौर पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
Indore, Indore | Nov 7, 2026
इंदौर शहर ❤️ Video 😍 @storiesbysumit_ #indore #indoreshahar
Indore, Indore | Nov 7, 2026
*धनतेरस पर इंदौर जिले में स्वामित्व योजना के तहत उत्सव और उल्लास के वातावरण में हुआ निःशुल्क रजिस्ट्री वितरण- ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का कानूनी अधिकार* ------ *जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को वितरित किये रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र* ------ *अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचे गांवों में* ------ *स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति का वैधानिक अधिकार देना ऐतिहासिक पहल- मंत्री श्री सिलावट* इंदौर 06 नवम्बर 2026 धनतेरस के पावन त्योहार पर इंदौर जिले में उत्सव और उल्लास के वातावरण के बीच स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को निःशुल्क रजिस्ट्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र के केलोद हाला, पानोड़, बडोदिया एमा सहित अन्य गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को नि:शुल्क रजिस्ट्री के प्रमाण-पत्र वितरित किये। इसी तरह सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कलेक्टर भी गांवों में पहुंचे और उन्होंने लाभान्वित ग्रामीणों को रजिस्ट्री वितरित की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति का वैधानिक अधिकार दिलाने की दिशा में स्वामित्व योजना ऐतिहासिक पहल है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई इस योजना के माध्यम से ऐसे परिवारों को अपने मकान का कानूनी स्वामित्व मिल रहा है, जो पीढ़ियों से गांवों में निवास कर रहे थे, लेकिन उनके पास संपत्ति के स्वामित्व का कोई पुख्ता दस्तावेज नहीं थे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ साकार कर रही है। प्रदेश में लगभग 50 लाख लोगों को स्वामित्व का अधिकार दिलाने का लक्ष्य है। यह योजना गरीब और वंचित परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण पहल है। श्री सिलावट ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार इतनी व्यापक संख्या में ग्रामीण परिवारों को उनकी आबादी भूमि का कानूनी दस्तावेज उपलब्ध कराया जा रहा है। यह केवल भूमि के दस्तावेज का वितरण नहीं, बल्कि ग्रामीणों को उनके अधिकार, सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ने का अभियान है। अब ग्रामीण परिवारों के पास अपनी संपत्ति का वैध दस्तावेज होगा। इस दस्तावेज के आधार पर ग्रामीणजन बैंक से ऋण प्राप्त कर सकेंगे और अपनी संपत्ति का क्रय-विक्रय भी कर सकेंगे। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में यह योजना दूरगामी परिणाम देने वाली सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में अब तक 17 लाख 53 हजार से अधिक हितग्राहियों की रजिस्ट्री तैयार की जा चुकी है। इंदौर जिले में लगभग 95 हजार हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। जिले में अब तक 32 हजार 551 रजिस्ट्रियां पूर्ण हो चुकी हैं। वहीं सांवेर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 51 हजार हितग्राहियों को स्वामित्व का अधिकार दिलाने का लक्ष्य है, जिनमें से अब तक 12 हजार 204 रजिस्ट्रियां पूर्ण की जा चुकी हैं। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि धनतेरस जैसे शुभ अवसर पर हितग्राहियों को निःशुल्क रजिस्ट्री प्रदान करना उनके जीवन में संपत्ति की सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता का नया अध्याय जोड़ने जैसा है। इन रजिस्ट्रियों के लिए हितग्राहियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लेने में किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर उन्हें अवगत कराएं। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी का मानना है कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। इसी भावना के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को उनकी संपत्ति का कानूनी अधिकार देकर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्री श्री सिलावट ने ग्राम पानोड़ में 25 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले संत श्री रविदास भवन का भूमिपूजन किया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्री विश्वजीत कान्हा पटेल, श्री विपिन जागीरदार, श्री रवि वाजपेयी, श्री कमल पटेल, श्री रामेश्वर चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। *मध्यप्रदेश सरकार की ऐतिहासिक पहल* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ग्रामीणों को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना के अंतर्गत लगभग 68 लाख पट्टे मंजूर किए गए हैं। प्रदेश में लगभग 49 लाख 52 हजार 539 पट्टों की स्वामित्व रजिस्ट्री वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे लगभग 73 लाख हितग्राहियों को लाभ मिलेगा। योजना के तहत हितग्राहियों को स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीयन शुल्क नहीं देना होगा। इस पूरी प्रक्रिया पर लगभग 3 हजार 800 करोड़ रुपये का व्यय मध्यप्रदेश सरकार वहन करेगी। यह सरकार की गरीब, किसान और ग्रामीण परिवारों के प्रति संवेदनशीलता का प्रमाण है। *इंदौर जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धियां* इंदौर जिले में स्वामित्व योजना के अंतर्गत लगभग 95 हजार 086 पट्टों की स्वामित्व रजिस्ट्री वितरित की जाएगी। इससे लगभग 1 लाख 24 हजार हितग्राहियों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में लगभग 32 हजार रजिस्ट्रियां तैयार हो चुकी हैं। पूर्व में भी इंदौर जिले के 500 से अधिक ग्रामों के एक लाख से अधिक हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख वितरित किए जा चुके हैं। *सांवेर विधानसभा क्षेत्र की विशेष उपलब्धियां* सांवेर विधानसभा क्षेत्र में स्वामित्व योजना के माध्यम से हजारों परिवारों को उनकी संपत्ति का कानूनी अधिकार मिलने जा रहा है। सांवेर विधानसभा क्षेत्र में 39 हजार 866 रजिस्ट्रियां वितरित की जाएंगी। इससे 51 हजार से अधिक हितग्राहियों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में लगभग 10 हजार 825 रजिस्ट्रियां तैयार की जा चुकी हैं। *अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचे गांवों में* स्वामित्व योजना के तहत आज सांसद और विधायकगण भी अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचे और ग्रामीणों को रजिस्ट्रियों का वितरण किया। सांसद श्री शंकर लालवानी ने ग्राम बिचौली हप्सी, बड़िया कीमा, सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने ग्राम उंडवा, विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने ग्राम मालीपुरा, विधायक श्री मधु वर्मा ने ग्राम नैनोद तथा विधायक श्री मनोज पटेल ने हिंगोनियाखुर्द तहसील हातोद पहुंचकर ग्रामीणों को रजिस्ट्रियों का वितरण किया। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ग्राम शेरपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सुश्री उषा ठाकुर ने रजिस्ट्रियों का वितरण किया। #SwamitvaYojana #RuralDevelopment #JansamparkMP #Indore CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
Indore, Madhya Pradesh | Nov 7, 2026
आंगनवाड़ी केंद्रों को सर्वांगीण रूप से उन्नत बनाने के लिए प्रत्येक अधिकारी एक केंद्र गोद ले :- आयुक्त श्री संदीप जी.आर. --- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं, केंद्रों में बेहतर सुविधाएं और डिजिटल कार्यप्रणाली अपनाने पर दिया जोर महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त श्री संदीप जी.आर. ने गुरूवार को इंदौर में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्रों को सर्वांगीण रूप से उन्नत बनाने के लिए प्रत्येक स्तर का अधिकारी कम से कम एक आंगनवाड़ी केंद्र गोद लेकर उसके विकास की व्यक्तिगत जिम्मेदारी निभाए। केंद्रों में स्वच्छता, सुव्यवस्थित संचालन, बच्चों के अनुकूल वातावरण, शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता तथा उपलब्ध सुविधाओं में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। बैठक का उद्देश्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ ही विभिन्न स्तरों पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को समझना और उनके प्रभावी निराकरण की दिशा में पहल करना था। बैठक में विभाग के विभिन्न स्तरों के अधिकारियों के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी प्रतिनिधि के रूप में आमंत्रित किया गया, ताकि मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले अमले के अनुभवों, समस्याओं एवं सुझावों को सीधे सुना जा सके। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कुपोषित बच्चों की देखभाल, उनके पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं तथा केंद्रों के नियमित संचालन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोषण ट्रैकर एवं संपर्क ऐप में कुछ जानकारियों की दोहरी एंट्री करनी पड़ती है। इसके अलावा पोषण ट्रैकर में कुछ प्रविष्टियों, विशेषकर फेस रिकग्निशन सिस्टम में अपेक्षाकृत अधिक समय लगता है। आयुक्त श्री संदीप जी.आर. ने इन समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए इनके व्यावहारिक समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। आयुक्त ने आंगनवाड़ी केंद्रों के रखरखाव, स्वच्छता एवं बेहतर अधोसंरचना पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए शासकीय भवन उपलब्ध नहीं हैं, वहां अच्छे एवं उपयुक्त किराए के भवनों का चयन किया जाए, जिससे बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों से शाला पूर्व शिक्षा एवं संस्कार प्राप्त कर बड़े होने वाले बच्चों से भविष्य में भी जुड़ाव बनाए रखने की आवश्यकता है। ऐसे युवाओं को अपने पुराने आंगनवाड़ी केंद्रों के विकास एवं उन्नयन से जोड़ने के प्रयास किए जाएं, ताकि वे अपने अनुभव और सहयोग से केंद्रों को बेहतर बनाने में योगदान दे सकें। बैठक में परियोजना कार्यालयों एवं अन्य विभागीय कार्यालयों में कागज के न्यूनतम उपयोग तथा कार्यालयीन अभिलेखों एवं कार्यप्रणाली के डिजिटाइजेशन पर भी जोर दिया गया। आयुक्त ने कहा कि कार्यालयीन कार्यों में डिजिटल माध्यमों को अधिकाधिक अपनाया जाए, जिससे कार्यप्रणाली सरल, सुगम एवं प्रभावी बन सके। इस दौरान परियोजना अधिकारियों ने 'आरंभ' एवं 'समस्या समाधान शिविर' जैसी पहलों के लिए आयुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इन पहलों को विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार तथा मैदानी स्तर पर आने वाली समस्याओं के निराकरण की दिशा में उपयोगी बताया। बैठक के पश्चात आयुक्त श्री संदीप जी.आर. ने कलेक्ट्रेट परिसर में बाल संरक्षण संस्थाओं के बच्चों द्वारा तैयार की गई दीपावली की साज-सज्जा सामग्री एवं कलात्मक दीपों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही प्रदर्शनी से साज-सज्जा सामग्री एवं कलात्मक दीपों की खरीदारी भी की। #JansamparkMP #Indore #Anganwadi #ChildDevelopment Jansampark Madhya Pradesh
Indore, Madhya Pradesh | Nov 7, 2026
हर घर में दीप जलेंगे, हर आँगन रोशन होगा… लेकिन कुछ घर ऐसे भी होंगे जहाँ अपनों का इंतज़ार अधूरा रह जाएगा। क्योंकि खाकी पहनने वाले कुछ लोग इस दीपावली भी अपने परिवार के साथ नहीं, बल्कि आपकी खुशियों की हिफाज़त में तैनात रहेंगे। किसी बच्चे की मुस्कान, किसी माँ का इंतज़ार और किसी पत्नी की अधूरी दिवाली… इन सबके बीच एक पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य को सबसे पहले रखता है। आपकी दिवाली रोशन रहे, इसलिए किसी की दिवाली ड्यूटी पर गुजर जाती है। समस्त पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🪔❤️ जय हिंद 🇮🇳 #DiwaliWithKhaki #PoliceLife #PoliceDuty #Khaki #DiwaliDuty PoliceFamily RespectPolice IndorePolice VijayNagarPolice DutyFirst FestivalOfLights SaluteToKhaki PoliceWelfare जय_हिंद Police Diwali Duty, Police Family Emotional Video, Diwali Duty Police, Khaki Sacrifice, Police Life Reality, Police Officers Festival Duty, पुलिस की दिवाली, खाकी का त्याग, पुलिस परिवार, त्योहार पर पुलिस ड्यूटी, पुलिसकर्मियों का बलिदान।
Indore, Indore | Nov 6, 2026
इंदौर के मालवा मिल पुल पर बंद पड़ा गई फायर ब्रिगेड की गाड़ी.... निकले थे आग बुझाने, सड़क पर बंद हुई गाड़ी। यह है इंदौर.
Indore, Indore | Nov 6, 2026