हज़ारीबाग: हजारीबाग में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी
हजारीबाग में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों ने वेतन और नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया है। कैंडल मार्च निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। फरवरी 2025 से कार्यरत चालकों को अब तक वेतन और ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिला है। सेवा ठप होने से मरीजों को भारी परेशानी हो रही है।