जनसुनवाई में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने सुनी 77 आवेदकों की समस्याएं
जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान 77 आवेदकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश जारी किए गए। अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रीति संघवी एवं एसडीएम श्री शुभम पाटीदार ने भी जनसुनवाई की। कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने निर्देश दिए कि अधिकारी आवेदकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरतें यदि आपके विभाग से संबंधित समस्या नही है तो आवेदक को मार्ग दर्शन दे कि उसकी समस्या का समाधान कहां होगा।
#मंदसौर
#Mandsaur
15 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Aug 18, 2026