फुलेरा मु. सांभर: किशनगढ़ रेनवाल थाना पुलिस ने नकली नोटों की छपाई करने वाले 2 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण की किशनगढ़ रेनवाल थाना पुलिस ने नकली नोटों की छपाई करने के मामले में दो शातिर बदमाशों को आज सुबह गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से नकली सो सो रुपए के 5200 रूपए भी बरामद किए हैं। थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जयपुर ग्रामीण एसपी के निर्देशन में मुखबीर से सूचना मिलने के बाद एक टीम गठित कर थाना क्षेत्र में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।