सिराथू: कन्थुवा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक शख्स को 12 लीटर अवैध शराब और 150 किलोग्राम लहन के साथ किया गिरफ्तार
मंगलवार को सिराथू तहसील क्षेत्र के कंथुवा गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी हुई है, कंथुवा गांव के रहने वाले संजीव कुमार पासी पुत्र राम बहादुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 12 लीटर अवैध कच्ची शराब और 150 किलोग्राम लहन बरामद किया है।लहन को नष्ट कर दिया गया है।आबकारी की धारा 60 अधिनियम दर्ज करते हुए अभियुक्त का न्यायालय चालान कर दिया गया है।