सिराथू: छठी मैया के गीत गाते व्रती महिलाओं ने एक-दूसरे को लगाया सिंदूर, सूर्य अर्ध देकर महिलाओं ने किया व्रत का समापन
पूर्वांचल के जिलों में महापर्व के रूप में मनाए जाने वाले छठी पर्व की झलक कौशांबी में भी देखने को मिलती है।मंगलवार को भी कड़ा के कुबरी घाट पर गंगा किनारे महिलाओं का जमावड़ा देखा गया है।महिलाओं ने सूर्य अर्ध देकर पूजा पाठ किया फिर छठी मैया के गीत गाकर अपने व्रत का समापन किया है।बताया जाता है कि चार दिनों का मुख्य व्रत होता है। दोपहर तक गंगा किनारे भीड़ जमा रही।