पूरनपुर: बीआरसी परिसर में निपुण भारत के अंतर्गत 'हमारा आंगन, हमारे बच्चे' कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पूरनपुर बीआरसी परिसर में शुक्रवार को निपुण भारत के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा पर आधारित प्रयासों से जन समुदाय को जागरूक करने हेतु हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान रहे।