खंडवा: जब जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंच गया डॉगी, सोशल मीडिया पर वायरल
मध्य प्रदेश के खंडवा में जनसुनवाई में एक अनोखा नजारा देखने को मिला. एक शख्स डॉगी का मुखौटा लगाकर जनसुनवाई में पहुंच गया. उसका आरोप है कि 4 साल में 40 लाख रुपए खर्च किए गए. लेकिन आवारा कुत्तों की संख्या कम नहीं हुई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसके बाद इसपर कलेक्टर की प्रतिक्रिया भी आई है.