कटनी नगर: कटनी में प्रसिद्ध शारदा माता मंदिर समेत 9 मंदिरों व सूने मकानों में चोरी करने वाले दंपत्ति हुए गिरफ्तार
12 लाख का मशरूका बरामद कटनी: कटनी जिले और आसपास के क्षेत्रों में लगातार मंदिरों को निशाना बनाने वाले शातिर चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस कप्तान अभिनय विश्वकर्मा ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि कटनी पुलिस ने घेराबंदी कर पति-पत्नी के गिरोह को धर दबोचा है। पकड़ा गया दंपत्ति अपने नाबालिग बेटे और एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम