बछवारा: बछवारा प्रखंड के खाद आपूर्ति गोदाम में कर्मी तीसरे दिन भी हड़ताल पर, अधिकारी पर गंभीर आरोप
बछवारा प्रखंड अंतर्गत खाद आपूर्ति गोदाम में संविदा पर काम करने वाले कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर है ।जिसको लेकर मंगलवार को भी तमाम कर्मी हड़ताल पर डटे रहे।जानकारी देते हुए दिन के ग्यारह बजे कर्मियों ने बताया कि कई मूलभूत समस्याओं को लेकर हम लोग तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं ।यह एक संकेतीक हड़ताल है।