बछवारा: बछवारा प्रखंड के बलान नदी में महिला स्वयंसेवी संस्था ने सफाई अभियान चलाया
बछवारा प्रखंड के बलान नदी में महिला स्वयंसेवी संस्था के द्वारा सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया गया।जहां दर्जनों की संख्या में शामिल महिलाओं ने साफ सफाई किया। जानकारी देते हुए संचालिका कामिनी कुमारी ने बताया की महिला समाज के सम्यक विकास की अवधारणा की चेतना है। हम लोग योजना बनाकर नदियों में सफाई अभियान चलाते हैं।इसी को लेकर रविवार को दिन के दस बजे से सफाई की गई।