बछवारा: बछवारा प्रखंड मुख्यालय के आपूर्ति भवन के गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया, आंदोलन की दी चेतावनी
बछवारा प्रखंड मुख्यालय स्थित आपूर्ति भवन के गोदाम में काम करने वाले कर्मियों ने शनिवार को दिन के ग्यारह बजे प्रदर्शन किया।लोगों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से एरिया का जो रुपया है,उसका भुगतान नहीं किया जा रहा है।हम लोगों ने अधिकारियों से बातचीत भी की,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।जिस कारण हम लोग काफी परेशान है,और आने वाले दिनों में हम लोग आंदोलन करेंगे।