बछवारा: बछवारा थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत में चोरों ने घर में लाखों की चोरी की, मामला दर्ज
बछवारा थाना अंतर्गत रुदौली पंचायत के रुदौली गांव में चोरों ने घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है।इसके बाद सोमवार को दिन के ग्यारह बजे पीड़ित लोग थाना पहुंचकर लिखित में शिकायत दर्ज करवाई है।घर का छप्पर तोड़कर चोर घर में घुसे, घटना रविवार के रात को चोरी की गई लेकिन इसकी जानकारी सोमवार को हुई। थाना में मामला दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई हैं।