थराली: होली के अवसर पर थराली में शराब पीकर गाली-गलौज, मारपीट और हुड़दंग मचाने वाले 5 व्यक्तियों को थराली पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस कार्यलय से शुक्रवार सांय 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार होली के अवसर पर,थराली में शराब पीकर गाली गलौज,मारपीट व हुड़दंग मचाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थराली पुलिस ने इन व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में सतीश कुमार, दिलीप कुमार,शिवकुमार,टाइटन,वीरू कुमार ,जिला किशनगंज बिहार शामिल है