नागौद: नागौद सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर की गैरमौजूदगी पर हंगामा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने परिसर में दिया धरना
Nagod, Satna | Sep 11, 2026 नागौद। नागौद के सिविल अस्पताल में देर रात स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं थे। परिजनों द्वारा डॉक्टर से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कथित तौर पर उनसे अभद्र तरीके से बात किए जाने की शिकायत सामने आई है।