धनतेरस, दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व को लेकर जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित।
बैठक में घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश, मेडिकल टीम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष ने नियमित गश्ती, वाहन जांच एवं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया।
वहीं, अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में 1,605.600 लीटर विदेशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिला प्रशासन ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय एवं सतर्कता के साथ पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया।
IPRD Bihar
#begusarai
32 views | Begusarai, Bihar | Nov 6, 2026