गनाेड़ा: चंदूजी का गढ़ा में जैन समाज ने 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ स्वामी का जन्म तप कल्याणक महोत्सव मनाया
22 वे तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ स्वामी का जन्म तप कल्याणक महोत्सव गनोड़ा तहसील के चंदूजी का गढ़ा में बुधवार सुबह 10 बजे सकल जैन समाज द्वारा विविध धार्मिक आयोजन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातःकाल श्रीजी का अभिषेक शांति धारा के पश्चात्त भगवान नेमिनाथ महा मंडल विधान के तहत संपूर्ण विश्व शांति की भावनार्थ की कामना की गयी।