कुंडा: महेशगंज इलाके के गंगा एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की हुई मौत
महेशगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर सोमवार शाम 5 बजे अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में बाघराय की 22 वर्षीय भावना सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी कुंडा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती हीरागंज जा रही थी। इस दुखद घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।