पीरो: पीरो में क्राइम कंट्रोल पर सख्ती, पेंडिंग केस को जल्द निपटाने का दिया गया आदेश
Piro, Bhojpur | Jun 3, 2026 भोजपुर जिले में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज ने पीरो अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।