रानीगंज: रानीगंज विधायक ने शिक्षामंत्री को लिखा पत्र, नामांकन रद्द करने की मांग की
रानीगंज नगर पंचायत स्थित कलावती डिग्री कॉलेज, रानीगंज में सार्वजनिक प्रतिनिधि के रूप में स्थानीय विधायक को नामित नहीं किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम ने शिक्षामंत्री को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है।