लाइन नंबर-17 की खराब सड़क को लेकर रोहित कुमार का सांकेतिक धरना, पार्षद सलीम सैफी और पार्षद प्रतिनिधि मोकीम सैफी ने दिया समर्थन
हल्द्वानी के लाइन नंबर-17 क्षेत्र में खराब सड़क और आम जनता की परेशानी को लेकर रोहित कुमार ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। हाथ में “टूटी सड़क ठीक करो, जनता को सुरक्षित रास्ते दो” का संदेश लेकर रोहित कुमार ने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
रोहित कुमार के इस धरना प्रदर्शन को स्थानीय पार्षद सलीम सैफी और पार्षद प्रतिनिधि मोकीम सैफी का भी समर्थन मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजाना राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
खास बात यह रही कि 12 रबी-उल-अव्वल के मौके पर भी लाइन नंबर-17 में सड़क की बदहाली को लेकर यह आवाज उठाई गई, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर और सुरक्षित रास्ता मिल सके।
धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने सड़क की समस्या को जल्द दूर किए जाने की मांग उठाई। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि इस समस्या का संज्ञान लेकर लाइन नंबर-17 की खराब सड़क की मरम्मत कब तक करवाते हैं।
📍 स्थान: लाइन नंबर-17, हल्द्वानी
🎥 देखिए I7 News की ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए मौके पर क्या बोले रोहित कुमार, स्थानीय पार्षद और आम लोग।
आपके क्षेत्र में भी सड़क की ऐसी ही समस्या है? कमेंट करके जरूर बताएं। 👇
#I7News #Haldwani #HaldwaniNews #LineNumber17 #RohitKumar #SalimSaifi #MokimSaifi #RoadProblem #RoadRepair #HaldwaniNewsToday #Banbhoolpura #GroundReport #PublicVoice #JanataKiAwaaz #UttarakhandNews #NainitalNews #हल्द्वानी #लाइननंबर17 #सड़कसमस्या #जनताकीआवाज #ग्राउंडरिपोर्ट